Posts

The puzzling gene

  Two houses stand in the cellular land, Both sealed by locks from the very same brand. Yet look at the latch, and the lock gives the clue To the street just outside—and the room within view. The first lock is forged for a stone-walled estate, Where neighbors hold and the borders are straight. Step past the threshold and look at the floor: A hearth, a sofa, a bed by the door. Nothing is bolted, yet nothing may trade— A fireplace stays what a fireplace was made. The street is predictable, steady, and tight, So the furniture keeps to its purpose and site. Do you think this this could be p63/p73 in sight? The second lock guards house in a changing weather, Where neighbors shift and the boundaries don’t tether. To survive in a climate that shifts every hour, The room inside holds a convertible power: There is no separate hearth, no bed, Shape-shifting pieces fills this room instead. The sofa folds out to a bed for the night, As the purpose changes so does the si...

शब्दों के पिटारे

 शब्दों के पिटारे में अजीब अटपटे से शब्द आए है कुछ कसैले से जैसे हो पर जाने हम क्यों मुंह में दबाए है मन है निकाल दें इन्हें और फेंक दें बनाने वाले पर पर क्या करें कलयुग है तो क्या इसकी भी सीमाएं है जो साथ चला मेरे हरदम ये उसकी शिक्षाएँ है उठ कर पानी पी ले और बदल पिटारा अपना अब मिठास वाले शब्दों से बुन जो भी तेरी इच्छाएं है

कभी कभी सोचती हूं कि मैं ये क्या सोचती हूँ

 कभी कभी सोचती हूं कि मैं ये क्या सोचती हूँ  जाने कौन से ताने बाने में उलझती जूझती हूं ये पकड़ना ये छोड़ना ये बेमतलब दौड़ना तो सकपकाई सी इस संघर्ष का विराम ढूंढती हूँ  और फिर वही सोचती हूं कि मैं ये क्या सोचती हूँ  जाने कौन से ताने बाने में उलझती जूझती हूँ  क्या खोया क्या पाया और क्या कुछ बचाया जमा पूंजी के बही खाते में एहसास टटोलती हूँ  तो मुस्कुरा कर सोचती हूं कि मैं ये क्या सोचती हूँ  जाने कौन से ताने बाने में उलझती जूझती हूँ  क्या कल था क्या आगे और कितना आज में जागे इस सब में कुछ  अलग सा रोज खुद को देखती हूँ  हैरान सी मै भी ये सोचती हूं कि मैं ये क्या सोचती हूं  जाने कौन से ताने बाने में उलझती जूझती हूँ  ये माप दंडों की लड़ाई ये जग में बड़ाई  इस सब में उलझ जब मैं खुद को तोलती हूँ  तो समझ कर इसे हरि से ही पूछती हूँ  कि बोलो तुम्ही मै ये क्या सोचती हूँ क्यूँ ही इस ताने बाने में उलझती जूझती हूँ

udhaar

एक तो समय से ये जो उधार ले रखा है और ये जालिम ब्याज का बहुत पक्का है कभी नींद काम पर लगती कभी थकान दौड़ी जाती है और ऐसे में बीमारी बातें बनाने को जाने कहां से आती है पर बात ये है कि उसकी बातें मुझे पसंद ही कहाँ हैं जिसकी संगत कभी बुखार कभी जुखाम कभी दवां है  ऐसे में अक्सर ये जो मन है ना टोह लेने आता है सवालों के उस पर भी मेरा सवाल सा टंग जाता है ये चिंता है या ताना है उस से ही पूछ बैठती हूँ  और फिर जवाब में खुश हूँ बोल जैसे कमाई पर ऐंठती हूँ  देख उधार उसका है पर जल्दी मुझे है तू ही बता क्या समय का भरोसा तुझे है और फिर नींद और थकान को तो चैन के संग जाना है ये उधार ब्याज उतार कर इनका भी ब्याह कराना है उठ कर बोली मैं अब बहुत हुआ तू भी काम पर लग मन यूं ही अलसाया सा बोला कल भी यहीं रहेगा जग अब थोड़ा गुस्सा कर मै बोली यूं ही उन्नति  तुम्हे मिल जाएगी तुम राह देखते रहना और वो निश्चय के साथ निकल जाएगी  फिर मुस्कुरा कर उठा बोला मैं उससे भी ज्यादा मेहनत कर लूंगा तुम अपने काम पर लगो मै तो उन्नति को पाकर ही दम लूंगा

जब जब तृष्णा मृगतृष्णा में बदली

देखा है ठंड का मौसम कैसे तृष्णा बढ़ाता है फिर अकसर यही मौसम सीखा मुझे कुछ जाता है उनीदी सी नींद से जब जब ये प्यास उठाती है गरमाई चादर मेरी लिपट आगे मुझे बढ़ाती है खिड़की से झांकती आग और उसकी वो गरमाई दुनियादारी की इसी तपिश में मैं भी कुछ भरमाई  बेखबर सी चादर पकड़ जब इसी आग ने खाई रंगबिरंगी मेरी चादर आधी स्वाह आधी स्याह हो आई  और तब पकड़ ठंड ने मुझे ये बात समझाई पगली ये चादर ही तेरी अपनी है इसे क्यों खो आई इच्छाओं को रंग देती है यही भाग्य कर्म की बुनाई दुनियादारी की अग्नि तो जीवन के पश्चात ही काम आई

21 से 21 का संवाद

उसने पूछा.... जो 21 ज्यादा है तो इसमें कम क्या है और जो हो भी गया तो इसमें गम क्या है जवाब आया... मेरी आँखों में क्या गम दिखता है? मेरे चेहरे से कुछ ऐसा झलकता है? सुनकर बोला... कभी कभी तुम्हारी माँ के चेहरे पर देखा है कभी तुम्हारे पापा की बातों मे झलका है तो जवाब आया... हाँ माँ को कभी कभी ऐसा लगता है की उसके अलावा कोई मुझे समझता है? इस पर 21 ने पूछा फिर.... बस जब भी माँ का मन भर आता है मेरे मुस्कुराता चेहरा कुछ समझा जाता है क्या... उसने फिर पूछा की हमारे प्रारब्ध मे भावनाओ का प्रसार है और फिर ये तो दुखों का संसार है इस पर दुनियादारी मे 21 थोड़ा उलझा सा बोला मतलब.... मतलब की कौन है जिसे कोई गम ही नहीं क्या तुम्हारा समझदारी मे कोई सम नहीं जवाब आया... नहीं मेरा 21 तो मापदंड पर निर्धारित है और ये मूलभूत रूप मे 21 से ही रहित है यही मै समझाना चाह रहा था मेरा 21 मुझे Down syndrome बनाता है पर इस दुनिया मे तुम्हारे 21 को ये कहीं नहीं पहुंचाता है ये तो बस इस संसार की सोच का विकार है जिसके कुछ अलग से मापदंड इसका आधार है खुशियों मे हमारा परिवार किसी से कम ही नहीं क्यूंकि हमारे हौसले और उम्मीद का क...

What do we do?

  What do we do? It’s a question for me as well as you We ask for all the reports, not just few Drawing squares circles lines for some clue To make a possible diagnosis that was long due Wondering at times on the hopes we have to live up to….. And you must be wondering what do we do? In labs there are different frontlines Increasing information of forever new guidelines At times somehow chasing the reporting deadlines Collaborating the findings for all that your report defines Thinking at times of about the nature of nature’s confines …. Are you still thinking on what do we do? Prevention is better than cure For prenatal counselling we assure With even a category for pills you had before NIPT, dual marker, ultrasound are tests, for we want to be sure Still questioning at times was it enough or could we do some more….. Are you still questioning what do we do? Not every genetic problem has a solution But for some it is just the diet, that is ...